Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

गुरु पूर्णिमा पर व्यवस्थाओं को लेकर महापौर ने एमआईसी सदस्य के साथ की बैठक

2 min read
Text Size:

खंडवा :- गुरु पूर्णिमा का महोत्सव खंडवा में उत्साह के साथ 2 जुलाई को मनाया जाएगा ।गुरु पूर्णिमा उत्सव पर्व के चलते 5 दिनों तक दादाजी धाम पर लाखों की   संख्या में श्रद्धालु खंडवा आकर  दादा जी धाम पहुंचकर दर्शन करते हैं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि जिला मुख्यालय खंडवा का गुरु पूर्णिमा का यह पर्व खंडवा को वासियों के लिए भी मुख्य व महान पर्व है। गुरु पूर्णिमा पर्व पर नगर निगम प्रशासन द्वारा भी निगम से जुड़ी व्यवस्था है की जाती है। पर्व को लेकर  महापौर कक्ष में एमआईसी सदस्यों की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई ।महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व शहर का मुख्य पर्व है। प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा पर निगम प्रशासन द्वारा साफ-सफाई ,जल व्यवस्था ,बिजली व्यवस्था ,सड़कों की मरम्मत आदि का कार्य किया जाता है।

 इस वर्ष भी निगम संबंधित सभी कार्य किए जाएंगे। गुरुवार को निगम के अधिकारीगण एमआईसी के  सदस्य प्रातः 11:00 गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर व्यवस्थाओं के लिए लिए दादाजी धाम के आसपास  पहुंचेंगे ।निगम द्वारा महापौर के निर्देश पर दादाजी धाम जाने वाली सड़कों पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। चर्चा के दौरान एमआईसी सदस्यों ने पर्व को लेकर अपने अपने सुझाव भी रखे। आयोजित बैठक में महापौर अमृता अमर यादव परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले, आशीष चटकले ,विक्की बावरे, रामगोपाल शर्मा, अनिल वर्मा, समाजसेवी सुनील जैन  प्रियांशु चौरे निगम के कार्यपालन यंत्री एचआर पांडे उपस्थित थे

121 Views
What do you think?

Leave a Reply