मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गायिका शारदा के निधन पर दुख व्यक्त किया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रख्यात गायिका शारदा राजन आयंगर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शारदा जी ने अपनी संगीत साधना और गायन की विशिष्ट शैली से गीत- संगीत प्रेमियों को आनंदित किया। चार-पांंच दशक पहले गाए गए उनके गीत आज भी सुने और गुनगुनाए जाते हैं। तितली उड़ी उड़ जो चली…, चले जाना जरा ठहरो…, वो परी कहां से लाऊं…, जब भी ये दिल उदास होता है… जैसे गीतों से वे सदैव याद की जाएंगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगत शारदा जी की आत्मा की शांति और उनके परिजन, मित्रजन और प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

143 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!