Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

गांव-गांव युद्ध स्तर पर हैंडपंप सुधार रही पीएचई टीम

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भीषण गर्मी के इस मौसम में घटते भूजल स्तर के साथ खराब हैंडपंपों ने भी गांवों में पानी की किल्लत बढ़ा दी है। इसे देखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मैदानी टीम हैंडपंप संधारण के काम में जुटी हुई है। वर्तमान समय में टिमरनी विकास खंड में युद्ध स्तर पर हैंडपंप सुधारने का कार्य किया जा रहा है। विभाग की सब-इंजीनियर संगीता धापकरी के मार्गदर्शन में टीम अपने अभियान में लगी हुई है। इस टीम ने बीते दिनों ग्राम बाजनिया, नौसर, रुंदलाय, गोंदागांव कलां और कराना के खराब हैंडपंपों को सुधारकर शुरू किया है। इससे ग्रामीणों को पानी की सुविधा मिली। सुश्री धापकरी की टीम में मैकेनिक प्रमोद अहिरवार, निलेश जैन, रेलसिंह डेहरिया, रामौतार चौरे और मुकेश सांगुल्ले तपती दोपहर में कड़ी धूप के बावजूद पूरे समय योगदान कर रहे हैं। ताकि गर्मी में ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराया जा सके।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply