Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री चहल का हुआ स्वागत

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के प्रवास पर आए भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी रोहित चहल का टिमरनी में भव्य स्वागत किया गया। जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय जेवल्या के नेतृत्व में मोर्चा परिवार ने टिमरनी बस स्टैंड चौक पर भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत राष्ट्रीय महामंत्री श्री चहल ने टिमरनी स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर पहुंचकर पूजन पाठ किया। इस मौके पर श्री जेवल्या ने उन्हें मां नर्मदा का छाया चित्र भेंट किया। इसके बाद नगर में विभिन्न प्रबुद्धजन डॉ. अतुल भुस्कुटे, विजय गोयल, संतोष जैन, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित उमेश चौहान, राजेन्द्र उपाध्याय, मन्नूलाल पुराणकार, राजेन्द्र काशिव से मुलाक़ात कर चर्चा की गई। रोहित चहल ने संघ के प्रचारक भाऊ साहेब भुस्कुटे के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया। रहटगांव में भी युवा मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सिराली में उन्होंने मोर्चे की बैठक में संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा, लोकसभा प्रभारी सुरेंद्र जैन, गजेंद्र शाह, विधानसभा प्रभारी कैलाश डूडी, कार्यक्रम प्रभारी अजय पटेल, धर्मेंद्र पाल,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष योगेंद पटेल, संदीप विश्नोई, जिला मंत्री रोहित लाठी, दीपेश विश्नोई, जिला मीडिया प्रभारी राजू सिरोही, जिला सोशल मीडीया प्रभारी अनिल श्रीवास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply