Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

मैं भी अभिमन्यु अंतर्गत युवाओं ने ली शपथ

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन के निर्देश पर पुलिस बल नशा मुक्ति एवं महिला संबंधी अपराध की रोकथाम के लिये लोगों को जागरूक कर रहा है। इसको लेकर मैं भी अभिमन्यु अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर युवाओं को नशे के दुष्परिणाम तथा महिला संबंधी अपराध को लेकर आवश्यक जानकारी प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश तथा एएसपी एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में सिविल लाइन पुलिस ने स्थानीय घंटाघर चौक पर अभियान अंतर्गत युवाओं को शपथ दिलाई। वहीं महिला अपराध की जानकारी अथवा आभास होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने की समझाइश दी। वहीं स्वयं तथा अपने साथियों को नशे की लत से दूर रहने के लिये प्रोत्साहित करने को कहा गया। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि मैं भी अभिमन्यु अभियान अंतर्गत आगे भी इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रम जारी रखेंगे।

145 Views
What do you think?

Leave a Reply