Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

गांव में मनाया बाल श्रम निषेध दिवस…. ग्रामवासियों के साथ बच्चों को बताए बाल अधिकार

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को खिरकिया ब्लाक के ग्राम अजरुद में बच्चों के लिये काम करने वाली संस्था ने ग्रामीणों को जागरूक किया। इस मौके पर ग्रामीणों के साथ आपसी संवाद भी स्थापित किया। साथ ही बाल अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी जिज्ञासाओं को प्रकट किया। जिसका समाजसेवी युवाओं ने समाधान किया। संस्था के अर्जुन गिनारे ने बताया कि जिला पलायन स्त्रोत केंद्र के संदीप जवलाया के साथ मिलकर अजरूद में ग्रामवासी एवं प्रवासी मजदूर परिवारों को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। यह भी बताया कि बाल श्रम अधिनियम 1986 (संशोधन अधिनियम 2016) अंतर्गत बाल अधिकारों को बल मिला है। इस दौरान बच्चों की शिक्षा-दीक्षा को केंद्र में रखकर महत्वपूर्ण बिन्दू साझा किए गए। अंत में राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओ से उन्हें अवगत कराया। इस मौके पर दुर्गेश धार्मिक, महेश कलमे, फूलचंद, रूखमणी सहित बड़ी संख्या ग्रामवासी व बच्चें उपस्थित रहे।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply