सशिमं कल्याणगंज प्रदेश की प्रावीण्य सूची में सम्मिलित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा- घोषित हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणामों में सरस्वती शिशु मंदिर, कल्याणगंज की छात्रा दीपाली लखमे सिंह चौहान ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में दसवाँ स्थान प्राप्त किया है। दीपाली ने कॉमर्स विषय के साथ यह उपलब्धि प्राप्त की है। इसके साथ ही आयुषी संतोष पालीवाल ने विज्ञान विषय में विद्यालय में प्रथम स्थान तथा अंजली मानसिंह चौहान ने गणित विषय से विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं।

हाई स्कूल के परिणामों में दिशा मनोहर वर्मा ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिले की प्रावीण्य सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया हैं। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विभाग समन्वयक सत्यनारायण लौवंशी, अध्यक्ष सुमित जैन, सचिव रविन्द्र बंसल, सहसचिव भूपेन्द्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश दशोरे, प्राचार्य शोभा तोमर, प्रधानाचार्य दिलीप सपकाले, जितेन्द्र महाजन सहित विद्यालय परिवार ने बधाईयाँ दी।

92 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!