खंडवा- एजुकेशन में खंडवा तेजी से बढ़ रहा है। पिछले साल आईएएस में खंडवा के छात्र ने पचास के अंदर रैंक हासिल की थी। मध्यप्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल का रिजल्ट डिक्लेयर हुआ तो खंडवा की अनी जैन का नाम टाप पर दिखा। अनी के घर लोगों व मीडिया की भीड़ लग गई। उन्होंने 482 नंबर 96.40 प्रतिशत प्राप्त किए। बेन्स स्कूल में कामर्स की छात्रा हैं। वे सीए करना चाहती हैं। 11वीं से ही सीए की तैयारी भी शुरू कर दी थी।
अनी की बड़ी बहन ने 2020 में भी कामर्स से बारहवीं में प्रदेश में छटवीं रेंक मिली थी। वे भी सीए के फायनल ईयर की छात्रा हैं। छोटा भाई भी लोकल परीक्षाओं में सौ प्रतिशत अंक लाता है।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि अनि शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उनकी पढ़ाई का टाइम कोई फिक्स नहीं था। फ्री माइंड रहकर ईमानदारी से पढ़ाई की। खंडवा में एक जगह कोचिंग जाती थीं।
उनकी मम्मी रूपल जैन और पिता राजेश जैन ने बताया कि पढ़ाई का बच्चों पर कोई दबाव नहीं रहता है। वे अनाज व्यवसाई हैं।
अनी ने बड़ी बहन से प्रेरणा ली। सचिन सर को भी अपनी सफलता का श्रेय देना चाहती हैं। खंडवा के जैन समाज, कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी और स्टाफ ने शुभकामनाएं दी हैं।
Views Today: 2
Total Views: 70

