Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों ने सीखी खेल, लेखन, संगीत और कला की बारीकियां

2 min read
Text Size:

खंडवा- बेहतर भविष्य के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी उतने ही जरूरी है। इसी थीम पर काम करते हुए शुरुआत सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था सेस ने 14 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया।  शिविर का समापन किया गया। इस अवसर पर शिविर में भाग लेने वाले बच्चों ने पखवाड़े के दौरान सीखी खेल और कला की बारीकियों का अतिथियों और अपने अभिभावकों के सामने प्रदर्शन किया।

शुरुआत सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था की अध्यक्ष शबीना शेख सिद्दीकी ने बताया कि शिविर में बच्चों के संपूर्ण विकास को ध्यान में रखते हुए रीडिंग, राइटिंग के साथ ही खेल म्यूजिक, आर्ट एंड क्राफ्ट की बेसिक जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को दी गई। शिविर के दौरान खेल गुरु शेख रशीद, खेल और युवा कल्याण विभाग के एनआईएस टेनिस कोच अमीन अहमद शेख, टेनिस कोच  नवले, खेल और युवा कल्याण विभाग की कबड्डी कोच दुर्गा वास्कले, आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर शेरी यादव शतरंज के खिलाड़ी पंकज जैन, म्यूजिक टीचर रविचंद्र जोशी ने बच्चों को अपनी विधाओं की प्रारंभिक जानकारियां प्रदान की।

शिविर के दौरान बच्चों को स्विमिंग और जलक्रीड़ा का आनंद भी सम्यक गोल्ड सिटी के स्विमिंग पूल में दिलाया गया। शिविर में रेखा कुलकर्णी, मिताली वर्मा, हेमलता वर्मा का सहयोग रहा। सोमवार को शिविर के समापन अवसर पर शतरंज के खिलाड़ी पंकज जैन, श्रीमती सोनल जैन, खेलगुरू शेख रशीद, फिरदौस अमीन शेख,  काईद जौहर अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन  प्रफुल्ल मंडलोई ने किया। समापन अवसर पर बच्चों ने शिविर में सीखी विधाओं का अतिथियों के सामने प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।

153 Views
What do you think?

Leave a Reply