सनातन संस्कृति के लिये तन, मन, धन से कार्य करे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- देश में हिंदुत्व का जबरदस्त जागरण हो रहा हैं। अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण हो रहा हैं, लेकिन इसी के साथ देश में हिन्दूओ को निशाना भी बनाया जा रहा हैं। लव जेहाद की शिकार श्रद्धा के 35 टूकड़े, उदयपुर में कन्हैयालाल की आंतकी-जेहादी तत्वो द्वारा गला रेतकर की गयी निर्मम हत्या, हनुमान जयंती, राम नवमी की शोभायात्राओ पर हमले, मणिपुर, बंगाल, कश्मीर में हिन्दूओ की हत्याएँ हो रही हैं। जिससे समाज में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही हैं। यह बात रविवार को अल्प प्रवास पर देवास पधारे अन्तर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ प्रवीण भाई तोगडिय़ा ने कही। देवास में प्रवेश से पुर्व डॉ तोगडिय़ा का सेकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा भोपाल बायपास पर पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।

यंहा से वे सीनियर राजवाडा स्थित कार्यकर्ता नमईश तिवारी के निवास पर पंहुचे, जँहा उन्होने कार्यकर्ताओ को सनातन संस्कृति के लिये तन, मन, धन से कार्य करने का संकल्प दिलाया। पत्रकारों द्वारा हाल ही में कर्नाटक में भाजपा की हार के सवाल पर डॉ तोगडिय़ा ने कहा कि यह भाजपा के लिये जागने का अलार्म हैं। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दु संगठन के कार्य पर उन्होने कहा कि हम हिन्दु समाज की हर प्रकार, समग्र भाव से चिंता कर रहे हैं, जरुरत के मान से हिन्दूओ को अन्न से लेकर डॉ, एडव्होकेट तक संगठन के माध्यम से उपलब्ध कराते हैं। डॉक्टर तोगडिय़ा जी ने संगठन की गतिविधियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष नमईश तिवारी ने देवास शहर में विगत दोनों घटी हिंदू विरोधी घटनाओं से अवगत कराया साथ ही शहर के प्रमुख धार्मिक देवस्थान प्रबंध समिति में हो रही घोटाले बाजी की भी जानकारी उन्हें प्रदान की।

119 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!