Skip to content
Friday, 23 October 2026
देवास

मेंढकी रोड ओव्हर ब्रिज निर्माण में किया गया घटिया सामग्री का उपयोग

2 min read
Text Size:

देवास –कई वर्षो की मांग के बाद बने मेंढकी रोड रेलवे ओवरब्रिज एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। कुछ माह पूर्व ही नवनिर्मित ब्रिज शुरू हुआ था। ब्रिज में किस प्रकार की सामग्री का उपयोग किया गया है। वह अब दिखने लगा है। मेंढकी ओव्हर ब्रिज जगह-जगह से उखडऩे लगा है, जिससे दुर्घटना होने की संभावना है। ब्रिज के घटिया निर्माण कार्य की शिकायत वार्ड क्रं. 11 पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पवार ने कलेक्टर से आवेदन देकर की। शिकायत में पवार ने बताया कि मेंढकी रोड क्रॉसिंग पर बने ओव्हर ब्रिज जो कि कलेक्टर बंगले से चाणक्यपुरी चौराहा तक बना हुआ है।

जिसकी कार्य अवधि तीन वर्ष की थी। जिसका भूमि पूजन छह माह पूर्व कर इसे चालू किया गया था। कुछ माह पूर्व शुरू हुए ओव्हर ब्रिज की दशा व दिशा पूरी तरह खराब हो चुकी है। छह माह में ही सरिया व गिट्टी बाहर आ गए हे। पूरी तरह से जगह-जगह से ब्रिज क्षतिग्रस्त होने लग गया है। निर्माण कम्पनी द्वारा घटिया तरीके से निर्माण कार्य किया गया है। ऐसी भ्रष्ट निर्माणाधीन कम्पनी व अधिकारियों पर उचित कार्यवाही की जाए। पवार ने मांग की है कि समय रहते निर्माण कम्पनी व अधिकारियों पर उचित कार्यवाही की जाए। अन्य उग्र आंदोलन किया जाए।

182 Views
What do you think?

Leave a Reply