Skip to content
Monday, 12 October 2026
खंडवा

लाल चौकी स्थित फिल्टर प्लांट का महापौर ने किया अवलोकन

1 min read
Text Size:

खंडवा- नगर निगम प्रशासन एवं चुने हुए जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि निगम प्रशासन से मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ जनता को प्राप्त हो। इस हेतु निगम परिषद अपने दायित्व का लगातार निर्वहन कर रही है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस भीषण गर्मी में भी खंडवा की जनता को लगातार पानी सप्लाई किया जा रहा है।

महापौर अमृता यादव एवं जल विभाग के प्रभारी अध्यक्ष राजेश यादव द्वारा सक्रिय प्रयास करते हुए शहर की जनता को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। विगत कई दिनों से लाल चौकी स्थित फिल्टर प्लांट जो बंद था उसे शुरू कर शहर के  लगभग 15 वार्डों में जल प्रदाय किया जा रहा है। महापौर अमृता यादव, एमआईसी सदस्य राजेश यादव, सांसद प्रतिनिधि अमर यादव, प्रवक्ता सुनील जैन, विक्की बावरे, जल विभाग के संजय शुक्ला, गोपाल सिंह चौहान द्वारा फिल्टर प्लांट का अवलोकन किया।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply