Skip to content
Sunday, 11 October 2026
कृषि खंडवा सुर्खियाँ

किसान ने राह चलते लोगों को फ्री में बांटे प्याज  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खंडवा। जिले में अतिवृष्टि और ओलावृष्टी से बड़ी संख्या में किसानों की प्याज की फसल को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में किसानों को मंडी प्याज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसान मंडी में प्याज बेचने के बजाय लोगों को फ्री में बांटने पर मजबूर हो गया है। मंगलवार को मंडी में भैरुखेड़ा के किसान घनश्याम पटेल के प्याज की बोली व्यापारियों ने दो रुपए किलो में लगाई। किसान ने कहा कि मैं प्याज फ्री में बांट दूंगा लेकिन इतनी कम कीमत में नहीं बेचूंगा। प्याज के 15 कट्टे लेकर किसान नगर निगम चौराहे पर पहुंच गया। किसान ने यहां अपना प्याज राह चलते लोगों को बांटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते चौराहे पर प्याज के लिए लूट जैसी स्थिति बन गई। जिसके हाथ जितना प्याज आया वह उठाकर ले गया। किसान घनश्याम पटेल ने बताया कि दो एकड़ में प्याज लगाया था। उपज अच्छी आई लेकिन भाव नहीं मिल रहा है। अभी 15 कट्टे बांटे हैं। मंडी में और प्याज रखा है जो लोगों में बांट दूंगा। मौके पर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। संघ के जिला महामंत्री शैलेन्द्र सिंह जिलोदिया ने कहा कि वर्षा के कारण किसानों को प्याज की फसल का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। हम सरकार से मांग करते हैं कि प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।

147 Views
What do you think?

Leave a Reply