जिला चिकित्सालय के मेटरनिटी ओ.टी. को प्राप्त हुआ राज्य स्तरीय लक्ष्य सर्टिफिकेशन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा- कलेक्टर अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शरद हरणे, सिविल सर्जन के अथक प्रयासों से राज्य स्तरीय लक्ष्य सर्टिफिकेशन (सर्टिफाइड) मेटरनिटी ओ.टी. को प्राप्त हुआ। राज्य स्तरीय टीम द्वारा जिला चिकित्सालय खंडवा के मेटरनिटी ओ.टी. को 83 प्रतिशत अंक दिए गए। सिविल ने बताया कि जिला चिकित्सालय खंडवा की पूरी टीम जिसमें आर.एम.ओ. डॉ. अनिरुद्ध कौशल, डॉ. संजीव दीक्षित, निश्चितना विशेषज्ञ, डॉ. लक्ष्मी डोडवे स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. निशा पवार स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. रश्मि कौशल स्त्री रोग विशेषज्ञ, रचना ओड नर्सिंग ऑफिसर एवं अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों से यह अति महत्वपूर्ण उपलब्धि जिला चिकित्सालय खंडवा को प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय लक्ष्य कार्यक्रम के मापदण्ड अनुरूप मूल्यांकन  किया गया था।

164 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!