Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

मदर्स डे पर मातृशक्ति सम्मान

2 min read
Text Size:

खण्डवा- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय भाग्योदय भवन द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं ग्रीष्मकाल की छुट्टीयों के सदुपयोग के लिए प्राकृतिक सौंदर्य के बीच गुरू गोबिन्द सिंह पार्क एलआईजी कॉलोनी खण्डवा में पांच दिवसीय समर केम्प का आयोजन किया गया। समापन रविवार को भव्य आयोजन के रूप में किया गया। विशेष मदर्स डे का शुभ अवसर होने से केम्प में भाग लेने वाले सभी बच्चों के माता पिता को भी समापन समारोह में आमंत्रित किया गया।
आयोजन में बच्चों द्वारा मदर्स डे पर अपनी मॉ के लिए मनमोहक कविताएं, गीत, आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी एवं मदर्स डे की शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी, जीडीसी गल्र्स कॉलेज खण्डवा के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार चौरे, संगीत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सोनिया, मिश्रा हॉस्पिटल की संचालक डॉ. शकुन्तला मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार जय नागड़ा एवं यामिनी नागड़ा उपस्थित हुए।

समर केम्प के बारे में जानकारी देते हुए संस्था केंद्र प्रभारी बी.के. शक्ति दीदी ने कहा कि यह समर केम्प तक संचालित किया गया जिसमे कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों ने अति उत्साह के साथ भाग लिया जिसमें बच्चों को प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियाँ, खेल कूद, विभन्न प्रतियोगिताएं जैसे ड्राइंग काम्पिटिशन आदि आयोजित कर बच्चों में नैतिक मूल्यों और आउटडोर गेम्स को बढ़ावा देने का कार्य किया गया। सभी बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और कर्तव्य की भावना जाग्रत करने के लिए पौधारोपण भी कराया गया। समर केम्प समापन समारोह में सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया।

145 Views
What do you think?

Leave a Reply