Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

जिले में प्रतिभावानों की कमी नहीं

2 min read
Text Size:

खंडवा :- किशोर दा, दादाजी धूनीवाले एवं राष्ट्रीय कवि दादा माखनलाल चतुर्वेदी की इस साहित्यिक पावन नगरी में प्रतिभावानों की कमी नहीं है। जिले में अपनी प्रतिभा से पूरे सोशल मीडिया जगत पर अपनी विशेष छवि के साथ छाए हुए हैं और लाखों की संख्या में इनके फ्लोवर्स है। किंतु शहर उनसे एवं उनकी कला से अनिभिज्ञ है। इन व्यक्तियों का परिचय आम जनता से कराना जरुरी है ताकि जिले की जनता को भी यह गर्व हो कि खंडवा जिले में भी एक से बढ़कर एक कलाकार मौजूद है। उक्त बात सद्भावना मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन ने मंच के कार्यक्रम आमने सामने में पहुंचे यूट्यूब कलाकारों को सम्मानित करते हुए कही।

मंच प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि सद्भावना मंच के आमने सामने कार्यक्रम में पहुंचे यूट्यूब कलाकारों ने अपनी कामयाबी का श्रेय दुनिया भर में बसे अपने फ्लोवर्स को देते हुए कहा कि हमें तो अनेक कंपनियों से कार्य करने के ऑफर्स आ चुके हैं किंतु हम हमारी पहचान किशोर कुमार की नगरी के नाम से खोना नहीं चाहते हैं इसके चलते हमने उनके आफर को अस्वीकार कर दिया। सद्भावना मंच अध्यक्ष व सदस्यों ने निमिष भंसाली, सैयद वाशिम रज़ा फोरयू, रोशन जमील फाइव स्टार, यस खाना ऑफिशियल, एमआर मिर्जा 313, एटी फाइव स्टार आजम, लियाकत फाइव स्टार, तमजीत खान फाइव स्टार आदि सद्भावना मंच के आमने सामने कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रमोद जैन के नेतृत्व में शाल, मोतियों की माला से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंच के सदस्य मौजूद थे।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply