महापौर जनसुनवाई मे जन्म प्रमाण पत्र मे सुधार कर बालक को दिया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- महापौर जनसुनवाई मे 7 वर्षीय नन्हा बालक निजील मोदी पिता सिद्धार्थ मोदी के जन्म प्रमाण पत्र मे उनके निवास का पता अन्य स्थान का होने से बालक द्वारा अपने पिता के साथ उपस्थित होकर महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल को जन्म प्रमाण पत्र मे निवास के पते मे सुधार करने का आवेदन दिया। जिसे महापौर के द्वारा संबंधित विभाग को जन्म प्रमाण पत्र मे निवास के पते मे सुधार के लिए दिया गया।

विभाग द्वारा महापौर के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए  उक्त प्रमाण पत्र मे सुधार कर  आवेदन बालक निजील मोदी को विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा  निगम कार्यालय मे विभाग के प्रभारी अधिकारी प्रहलाद चौहान, के साथ बालक निजील मोदी को जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि श्री अग्रवाल ने बताया कि महापौर जनसुनवाई मे आम नागरिकों के द्वारा उनकी निगम संबंधी समस्याओं के निदान के लिए आवेदन किये जाते है। उन पर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा समय  सीमा मे निराकरण किया जाता है।

99 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!