Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

शिवछत्रपति मराठा संघ का द्वितीय अभा मराठा युवक युवती परिचय सम्मेलन कल

1 min read
Text Size:

देवास :-  शिव छत्रपति मराठा संघ देवास द्वारा द्वितीय अखिल भारतीय परिचय महाकुंभ का आयोजन 14 मई रविवार को स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर में किया जा रहा है, जिसमें की अभी तक कुल 300 से अधिक प्रविष्टियां मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र से प्राप्त हो चुकी हैं। गतवर्ष प्रारंभ हुए इस सम्मेलन में प्रतिवर्ष समाज के उत्थान के लिये कार्य करने वाले व्यक्तित्व को मराठा गौरव सम्मान भी दिया जाता हैं

इस वर्ष यह सम्मान वरिष्ठ समाजसेवी एवं इतिहासकार दिलीपसिंह जाधव (बाबा जाधव) को देने का समिति ने निर्णय लिया हैं।  इस अवसर पर परिचय विशेषांक का भी प्रकाशन किया जाएगा जिसमें प्रत्याशियों एवं अभिभावकों की फोटो सहित सम्पूर्ण जानकारी भी दी जायेगी।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply