टैलेंट सर्च का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
नर्मदापुरम :- म०प्र० राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर में बोर्डिंग / डे बोर्डिंग स्कीम में नवीन ( बालक एवं बालिका) खिलाडियों की भर्ती हेतु टैलेंट सर्च का आयोजन  हॉकी टर्फ मैदान नर्मदापुरम में किया गया। जिसमें लगभग 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

भारतीय तीरंदाजी के कोच एवं चीफ टेक्निकल एडवाइजर म०प्र० राज्य तीरंदाजी अकादमी रिचपाल सिंह ने हॉकी टर्फ मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं तीरंदाजी अकादमी भर्ती के लिए टेस्ट लिया । उन्होंने अलग-अलग स्किल करवाकर खिलाडियों का टेस्ट लिया व नर्मदापुरम में तीरंदाजी को आरंभ करने की बात कही। टैलेंट सर्च का आयोजन जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल, समन्वयक  महेन्द्र पचलानिया,  पवन कुमार खेलो इंडिया कोच, तीरंदाजी कोच  अश्विनी मालवीय, सफीक खान, सुरेश श्रीवास आदि की अध्यक्षता में किया गया ।

इसके साथ ही इटारसी में शा० कन्या उ.मा. विद्यालय के सामने वीर सावरकर खेल मैदान पर तीरंदाजी अकादमी के लिए टैलेंट सर्च का आयोजन किया गया है। टैलेंट सर्च का आयोजन शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग के समन्वय से किया गया गया। इस आयोजन में शा० विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती शोभा दीवान, शिक्षा विभाग के कर्मचारी अमित दुबे, अंजली आदि उपस्थित थे।

128 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!