एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां
अपने उत्कृष्ट, अनुपम व रोचक शैक्षणिक कौशल के लिए प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान श्री विनायकम् स्कूल में आयोजित समर कैंप-2023-24 विभिन्न विधाओं की सफलतम ऊंचाइयों को प्राप्त कर संपन्न हुआ।
उल्लेखनीय है कि श्रीविनायकम् स्कूल द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को समर्पित इस
निःशुल्क समर कैम्प में बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक उन्नति के लिए विभिन्न विधाओं का चयन किया गया था। जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने इस कैम्प में भाग लिया।

इन विधाओं में शारीरिक सौष्ठव, एकाग्रता एवं त्वरित प्रतिसाद के संवर्धन के लिए रायफल शूटिंग, आर्चरी एवं टेबल टेनिस की ट्रेनिंग दी गई। कलात्मक कौशल संवर्धन के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट विधा का चयन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को क्राफ्ट वर्क, पेंसिल आर्ट, शेडिंग और पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
अलंकृत हुए सभी प्रतिभागी
इसके साथ विद्यार्थियों की मानसिक एवं आध्यात्मिक उन्नति के लिए संगीत में वादन व गायन प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही नृत्य कौशल के संवर्धन एवं बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभाओं को तराशने के लिए नृत्य के विस्तृत स्वरूप का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें फ्री स्टाइल, कंटेंपोररी, क्लासिकल (भरतनाट्यम्, कथक) एवं हॉप डांस का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। ये सभी प्रशिक्षण विद्यालय के कुशल विधा प्रशिक्षकों ( नितेश राजपूत, राजेंद्र सोलंकी, आशीष मकोड़े, राजेश वर्मा, विकास टिकमे, संदीप अव्हाडकर, राजेश वर्मा, विशाल ठाकुर, नितेश सिसोदिया, लोखंडे जी, सुश्री श्रेया पिपले, श्रीमती मोनिका वागद्रे एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिका) द्वारा निःशुल्क प्रदान किए गए।
10 दिवसों के प्रशिक्षण पश्चात आज दिनांक 12 मई को कैंप के सभी प्रतिभागियों ने अनेक विधाओं जैसे की क्लासिकल नृत्य , संगीत गायन एवं वादन के अद्भुत प्रस्तुतिकरण पेश किए। साथ ही कैंप के दौरान राइफल शूटिंग, आर्चरी और टेबल टेनिस प्रतियोगिता के 70 विजेताओं को स्कूल प्रबंधन द्वारा मंच से पुरस्कृत किया गया एवं प्रतिभाओं का सम्मान किया गया और कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों, उपस्थित कैंप प्रतिभागियों, विधा प्रभारी एवं उपस्थित अतिथियों का कार्यक्रम समन्वयक श्याम साहू द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
Views Today: 2
Total Views: 108

