जिला पंचायत सीईओ ने विकास कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा :- जिला पंचायत सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं यथा मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री पोषण, पंचायतराज एवं सीएम हेल्पाईन अंतर्गत प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने मनरेगा योजनांतर्गत देवारण्य हर्बल गार्डन, नदी पुनर्जीवन, गोरबधन, नरेगा पार्क, वृक्षारोपण, अमृत सरोवर के कार्याे की समीक्षा कर प्रगति बढाने, पुराने कार्याे को समय सीमा में पूर्ण करने एवं नवीन कार्याे को चिन्हांकित कर कार्य प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही आधार आधारित भुगतान, टाईमली पेमेंट, लंबित ट्रांजेक्शन में स्थिति में सुधार करने एवं विगत वर्षाे के अपूर्ण कार्याे में प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश भी दिऐ। प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रगतिरत कार्याे के विरूद्ध मस्टररोल की संख्या बढ़ाये जाने, आवास प्लस में अतिशीघ्र लक्ष्य पूर्ण करने एवं तृतीय किश्त प्राप्त आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत रेट्रोफिटिंग के कार्याे में प्रगति बढ़ाने, मॉडल विलेज की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं सीएम हेल्पलाईन अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश भी दिए।

145 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!