मणिपुर हिंसा में फंसे 4 छात्र पहुंचे अपने घर, परिवार में छाई खुशी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा :- मणिपुर उपद्रव में फंसे खंडवा के 4 विद्यार्थी देर रात सकुशल अपने घर पहुंचे। इसके बाद परिवार में खुशी की लहर देखने को मिली। मणिपुर हिंसा में मध्यप्रदेश के साथ ही खंडवा के 4 छात्र भी फंसे थे। जिसमें शशि हर्षभान तिवारी, शिवम राय, हर्ष राव ये तीन स्पोर्ट्स की पढ़ाई करने मणिपुर के इंफॉल में थे। वहीं एक छात्र ओजस मुदिराज जो एग्रीकल्चर की वहां पढ़ाई कर रहा था। इन चारों के साथ ही प्रदेश के 20 अन्य विद्यार्थी को भी प्रदेश सरकार ने पहल कर घर तक पहुंचाया। मणिपुर से पहले इन्हें फ्लाइट से गौहाटी ले गए फिर कोलकाता और कोलकाता से प्रदेश के इंदौर लाया गया। इंदौर से सभी छात्र अपने-अपने नगर पहुंचे। खंडवा के भी सभी चार छात्र अपने घर अपनों के बीच पहुंचे। इनके पहुंचने पर परिजनों में खुशी की लहर है।

सुबह समाजसेवी सुनील जैन एवं नारायण बाहेती ने उनके निवास पर जाकर तीनों विद्यार्थियों का पुष्पमाला पहनाकर मिठाई खिलाकर स्वागत व अभिनंदन किया। इस दौरान तीनों विद्यार्थियों ने वहां की स्थिति बताते हुए कहा कि आरक्षण को लेकर उस क्षेत्र में लड़ाई जारी है। बमबारी एवं आगजनी की घटना से हम लोग भयभीत हो गए थे। खाने पीने की व्यवस्था भी व्यवस्थित रूप से नहीं हो पा रही थी। कफ्र्यू के कारण बाहर निकल रही पा रहे थे। रात्रि में लाइट नहीं जला सकते थे। पूरी तरह दहशत का माहौल था। घटना को देख घबराते हुए हमने हमारे परिजनों को सूचना दी कि अन्य प्रांतों के विद्यार्थी यहां से जा चुके हैं, हम भी खंडवा आना चाहते हैं।

खंडवा के  जनप्रतिनिधियों, मीडिया के सहयोग के चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सारे इंतजाम के साथ हमें हमारे घर तक पहुंचाया। हम मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया का धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हैं। विद्यार्थी के परिजनों ने भी मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया का आभार माना।

Views Today: 2

Total Views: 88

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!