Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

16 प्रकरणों में 18.52 लाख की सहायता राशि वितरित

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। बैंकर्स और उद्योग विभाग द्वारा गुरूवार को विकासखण्ड खिरकिया की ग्राम पंचायत दीपगांवकला में क्लस्टर स्तरीय क्रेडिट कैम्प आयोजित किया गया। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र हरदा ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के तहत 16 प्रकरणों में कुल 18.52 लाख की सहायता राशि वितरित की गई। उन्होने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 1 प्रकरण में 10 लाख , पशुपालन क्रेडिट कार्ड के तहत 3 प्रकरणों में 4.50 लाख, किसान क्रेडिट कार्ड के तहत 2 प्रकरणों में 3.02 लाख, पीएम स्वनिधि योजना के तहत 10 प्रकरणों में 1 लाख वितरण किए गए। इसके अलावा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 1 प्रकरण में 10 लाख, समूह बैंक लिंकेज के तहत 5 प्रकरणों में 30 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के तहत 6 प्रकरणों में 60 हजार, पशुपालन क्रेडिट कार्ड के तहत 3 प्रकरणों में 4.50 लाख, किसान क्रेडिट कार्ड के तहत 2 प्रकरणों में कुल 3.02 लाख रूपये, पीएम स्वनिधि योजना के तहत 10 प्रकरणों में 1 लाख के प्रकरण स्वीकृत किए गए। शिविर में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत कुल 144.97 लाख रूपये के 82 प्रकरण तैयार किए गए। श्री उइके ने बताया कि शिविर में हितग्राहियों को वित्तीय साक्षरता की जानकारी प्रदान की गई। प्रधानमंत्री जीवन ज्योती योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटलपेंशन योजना, सुरक्षा सेंचुरेशन केंपेन के अन्तर्गत योजना का लाभ लेने के लिए जानकारी दी गई और सभी को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply