एसएन कॉलेज के नवागत प्राचार्य ने विधायक से की सौजन्य भेंट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा :- श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जिले का अग्रणी महाविद्यालय है। यह जिले का सबसे बड़ा शासकीय उच्च शिक्षण संस्थान है, जहां 5500 से अधिक विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। इस महाविद्यालय की कमान अब डा. गणेश प्रसाद दावरे ने संभाल ली है। डॉ मुकेश जैन के स्थान पर डॉ गणेश प्रसाद दावरे ने प्राचार्य पद पर आसीन होते ही महाविद्यालय और अधिक ऊंचाई देने के प्रयास प्रारंभ कर दिए हैं। इसी कड़ी में डॉ दावरे ने खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा से सौजन्य भेंट की। उन्होंने खंडवा विधायक से महाविद्यालय की सुविधाओं में विस्तार करने, संस्था को और अधिक विकसित करने तथा रोजगारोन्मुखी बनाने हेतु योजना पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। विधायक देवेंद्र वर्मा ने भी अपनी ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

119 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!