Skip to content
Saturday, 17 October 2026
खरगोन सुर्खियाँ

पुल से बस गिरी, 22 यात्रियों की मौत!

2 min read
Text Size:

 

मनीष मडाहर, खरगोन- एक सवारी बस 50 फीट ऊंचे पुल से बोराड नदी में गिर गई। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं। बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। नदी सूखी होने से घायलों की संख्या ज्यादा है। सूचना के अनुसार 22 लोगों की मौत हुई है। जबकि, मौतों का आंकड़ा बढ सकता है। यह बस श्रीखंडी से इंदौर जा रही थी बस सुबह साढ़े 8 बजे दंसगा, डोंगरगांव के बीच बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। एमएसटी हीरामणि ट्रैवल्स की बस (एमपी 10 पी 7755) ओवरलोडेड थी। मृतकों में बस का ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर भी शामिल है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस के जवान घायलों की मदद करने में लगे हैं। हादसे की सूचना मिलने पर खगरोन के एसपी, कलेक्टर और विधायक घटनास्थल पर पहुंचे हैं। यह हादसा खरगोन-ठीकरी मार्ग पर दसंगा गांव में हुआ है। बस नदी पर बने पुल से गुजर रही थी, जब वह एकाएक नीचे गिर गई। जोर से आवाज आई और अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे विधायक रवि जोशी से बातचीत में ग्रामीणों ने कहा कि रोजाना बसें ओवरलोड होकर तेज रफ्तार में गुजरती है। कई बार हमने बस वालों को टोका, लेकिन वह लोग दादागिरी करते हैं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और खरगोन जिला अस्पताल भेजा गया है। जहा घायलों का उपचार जारी है।

 

 

आर्थिक सहायता की घोषणा

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4 लाख रुपए की सहायता राशि, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार, कम एवं साधारण घायलों को 25 हजार और दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाएगी।

 

193 Views
What do you think?

Leave a Reply