Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

मिशन लाइफ के तहत 18 मई से 5 जून तक गतिविधियों का आयोजन

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

हरदा : भारत सरकार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा विष्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर “मिषन लाइफ” के तहत 18 मई से 5 जून तक पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों का आयोजन जाएगा। मिशन लाइफ के तहत 7 प्रकार की गतिविधियां सम्मिलित की गई हैं, जिसमें ऊर्जा बचायें, पानी बचायें, सिंगल यूज प्लास्टिक को कहें ना, सतत खाद्य प्रणाली, अपषिष्ट कम करें, स्वस्थ्य जीवन शैली अपनायें तथा ई-वेस्ट को कम करें जैसी गतिविधियां शामिल है। मिषन लाइफ अभियान के अंतर्गत ऊर्जा विभाग नगरीय प्रशासन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन विभाग, स्कूल षिक्षा एवं उच्च षिक्षा विभाग, पंचायत और ग्रामीण विकास, खाद्य और नागरिक आपूर्ति, पशुपालन और उद्यानिकी विभाग, आयुष एवं स्वास्थ्य विभाग, म.प्र. इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम, सूचना एवं प्रोद्योगिकी और उद्योग विभाग को सम्मिलित करते हुये, इनके समन्यवय से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

138 Views
What do you think?

Leave a Reply