कैरियर कॉउंसलिंग : विद्यार्थियों को शिक्षा के नये आयामों की दी जानकारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा : पश्चिम निमाड़ के एक निजी विश्विद्यालय द्वारा शहर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निशुल्क कैरियर काउन्सलिंग के माध्यम से स्कूल शिक्षा, महाविद्यालयीन शिक्षा एवं विश्विद्यालयीन शिक्षा का महत्व समझाया और वर्तमान में 12 वीं कक्षा के बाद उच्च शिक्षा के नए आयामों पर जानकारी दी गई। कैरियर काउंसलिंग में डा. स्वाति ने बच्चों को 12 वीं के बाद किस क्षेत्र में संभवना है, क्या विकल्प है, किस क्षेत्र में बच्चे उच्च शिक्षा हेतु प्रवेश ले सकते है आदि बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी दी। विश्विद्यालय के उप कुलसचिव मसूद ने स्कूल शिक्षा,महाविद्यालयिन शिक्षा एवं विश्विद्यालयीन शिक्षा का महत्व समझाया और वर्तमान में 12 वीं कक्षा के बाद उच्च शिक्षा के नए आयामों पर प्रकाश डाला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा ने बच्चों को जुनून के साथ किसी भी रुचि का काम करने की सलाह दी। एक ओपन सेशन में बच्चों के कई सवालों के जवाब दिए गए। संस्था के संचालक अजय राजपूत ने इस कैरियर काउंसिलिंग को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया और निश्चत ही इसका लाभ बच्चों को मिलेगा।

72 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!