खंडवा : प्रदेश के मुख्यमंत्री पहली बार परिवार समेत भोलेनाथ की नगरी ओंकारेश्वर में तीन दिन रूक कर
जहां प्रदेश की सुख समृद्धि खुशहाली के लिए पूजा अर्चना की वहीं तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में चल रहे करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का अवलोकन किया एवं बारीकी से कार्य को समझा। मुख्यमंत्री के प्रवास के बाद विकास कार्यों में तेजी आएगी और जल्द से जल्द आदि शंकराचार्य की प्रतिमा मूर्त रूप लेकर एक भव्य दिव्य धाम बनकर तैयार होगा। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय के साथ गर्भ गृह में बैठकर मंदिर के प्रमुख पुजारी डंकेश्वर दीक्षित के मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक, पूजा पाठ के साथ शयन आरती की। रात्रि विश्राम ओमकारेश्वर में बने सैलानी टापू में अधिकारियों से चर्चा की एवं प्रदेश में कई स्थानों पर आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के कार्यक्रम में ओमकारेश्वर से वर्चुअल के माध्यम से जुड़े और दूल्हा दुल्हन को नये दांपत्य जीवन की शुभकामना देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री पहली बार ओंकारेश्वर में 42 घंटे रूके।
Views Today: 2
Total Views: 76

