Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

पहली बार सीएम ने ओंकारेश्वर में गुजारे 42 घंटे

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खंडवा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पहली बार परिवार समेत भोलेनाथ की नगरी ओंकारेश्वर में तीन दिन रूककर जहां प्रदेश की सुख समृद्धि खुशहाली के लिए पूजा अर्चना की। वहीं तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में चल रहे करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का अवलोकन किया एवं बारीकी से कार्य को समझा। मुख्यमंत्री के प्रवास के बाद विकास कार्यों में तेजी आएगी और जल्द से जल्द आदि शंकराचार्य की प्रतिमा मूर्त रूप लेकर एक भव्य दिव्य धाम बनकर तैयार होगा। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री ने पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय के साथ गर्भ गृह में बैठकर मंदिर के प्रमुख पुजारी डंकेश्वर दीक्षित के मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक, पूजा पाठ के साथ शयन आरती की। रात्रि विश्राम ओमकारेश्वर में बने सैलानी टापू में कर शनिवार सुबह अधिकारियों से चर्चा की एवं प्रदेश में कई स्थानों पर आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के कार्यक्रम में ओमकारेश्वर से वर्चुअल के माध्यम से जुड़े और दूल्हा दुल्हन को नए दांपत्य जीवन की शुभकामना देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री पहली बार ओंकारेश्वर में 42 घंटे रूके। वे गुरुवार शाम 6.15 बजे ओंकारेश्वर पहुंचे थे। शनिवार दोपहर 1.15 को भोपाल के लिए रवाना हुए।

159 Views
What do you think?

Leave a Reply