पचमढ़ी में तीन दिवसीय कार्यशाला 12 से 14 मई तक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नर्मदापुरम : पचमढ़ी में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 12 से 14 मई तक मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा एमपीटी ग्लेन व्यू में किया जाएगा। प्रथम दिवस अर्थात 12 मई को कार्यक्रम में आ रहे अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवन किया जाएगा। इस तीन दिवसीय साहसिक और जल पर्यटन विषय पर आधारित कार्यशाला में उपस्थित अतिथियों द्वारा अपने विचार साझा किये जाएगे। इस तीन दिवसीय कार्यशाला में प्रमुख रूप से प्रमुख सचिव (पर्यटन) मध्य प्रदेश सरकार एवं प्रबंध निदेशक  शिव शेखर शुक्लाकलेक्टर नर्मदापुरम नीरज कुमार सिंहअतिरिक्त प्रबंध निदेशक एमपीआईबी  विवेक श्रोत्रियमुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एमपीईडीबी आई.एफ.एस डॉ समिता राजौराक्षेत्र निदेशक एसटीआर आई.एफ.एस एल कृष्णमूर्तिउपनिदेशक राष्ट्रीय साहसिक संस्थान पचमढ़ी एस.एस. रेएमपीटीबी स्पीकर तेजबीर सिंह आनंदसंयुक्त निदेशक एडवेंचर एमपीटीबी विनियमन डॉ एस.के श्रीवास्तवप्रोफेसर पर्यटन एवं नोडल अधिकारी प्रो. सुतीशना बाबू एससहायक प्रबंधक (प्रचार) एमपीटबी डॉ नीलम रावतकविश राठौर उपस्थित रहेंगे और सभी अपने-अपने क्षेत्र के अनुभव साझा करेंगे। इस तीन दिवसीय कार्यशाला के दौरान विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देने के साथ-साथ चर्चा की जाएगी। इनमें प्रमुख रूप से पचमढ़ी में चीड़ के पेड़ की यात्रा के अनुभवसाहसिक पर्यटन की नीतिसरकार द्वारा एमपी में साहसिक उत्पादों के लिए डिजिटल मार्केटिंग की रणनीतिसाहसिक गतिविधियों में नया रोमांच बनानेभ्रमण के दौरान कैम्पसाइट संचालन और सुविधापर्यटकों की सुरक्षा के लिए सरकारी विभागों से अपेक्षाएं आदि बिन्दुओं पर अतिथियों द्वारा अपने विचार साझा किये जाएगे। 14 मई को कार्यशाला का समापन होगा।

130 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!