हम झूठे वादे नहीं करते जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा : मध्यप्रदेश में गरीब माता-पिताओं का एक बड़ा बोझ बेटियों की शादी का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दूर किया है। वर्षों से चल रही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत प्रदेश भर में लाखों की संख्या में बेटियों का कन्यादान सरकार द्वारा किया द्वारा किया जा रहा है। यह बात मूंदी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजनांतर्गत आयोजित 790 कन्याओं के सामुहिक विवाह कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कही। श्री पाटिल ने कहा कि
कुछ दिनों के लिए झूठ और धोखा देने वाली कमलनाथ की सरकार आई थी जिन्होंने भाजपा की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था। यहां तक कि कफन का पैसा भी देना बंद कर दिया। चुनाव में झूठा वादा कर सरकार तो बना ली, लेकिन झूठ ज्यादा दिन नहीं टिकता। कहते थे कि हम कन्यादान योजना में 51 हजार देंगे। सरकार के चलते कई कन्याओं की शादियां हुई, बच्चे भी हो गए मगर एक रूपया भी कन्याओं के खाते में जमा नहीं किया। झूठ बोलने वाली सरकार अपने घर वापस लौट गई। हम झूठे वादे नहीं करते जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। आज ही बड़ी संख्या में  शादियां आयोजित हुई और आज ही कन्याओं के खाते में सीधे  49 हजार रुपए की  राशि ऑनलाइन जमा की गई। मैं इस अवसर पर सभी दूल्हा दुल्हन के साथ परिजनों को अपनी शुभकामना प्रदान करता हूं। साथ ही मुख्यमंत्री का भी इस योजना के लिए आभार व्यक्त करता हूं।
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत नगर परिषद मूंदी के तत्ववधान में बुखारदास बाबा मंदिर मेला प्रांगण में 790 जोड़ो का सामूहिक विवाह समारोह खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, मांधाता विधायक नारायण पटेल, पर्यटन विभाग के संचालक नरेंद्र सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष   सेवादास पटेल, परिषद अध्यक्ष ज्योति बाला राठौर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद प्रदान करते हुए योजना अंतर्गत कन्याओ को 49-49 हजार रुपए के चेक भी हाथों हाथ भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं जिले की प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और नव दंपति को शुभकामनाएँ दी। आयोजित कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि चंद्रमोहन राठौर, भाजपा नगर मूंदी अध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं मांधाता विधानसभा के समस्त भाजपा पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण, शासकीय अधिकारी कर्मचारीगण सहित नगर परिषद मूंदी के समस्त पार्षदगण उपस्थित मौजूद रहे।

135 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!