
प्रभारी मंत्री श्री परमार ने बैतूल के स्मार्ट लाइब्रेरी परिसर में ही जिले में निशुल्क कोचिंग के माध्यम से जेईई में चयनित 50 विद्यार्थियों से चर्चा की एवं उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने नीट के लिए निशुल्क कोचिंग प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को भी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस एवं सीईओ जिला पंचायत अभिलाष मिश्रा के विशेष प्रयासों से उत्कृष्ट विद्यालय में की गई जेईई एवं नीट की निशुल्क कोचिंग व्यवस्था से जेईई में चयनित 50 विद्यार्थियों के कार्य की सराहना करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि ऐसे प्रयास अन्य जिलों में भी होना चाहिए। इस अवसर पर निशुल्क कोचिंग प्रदाय कर रहे जिले के शिक्षकों का प्रभारी मंत्री ने सम्मान किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि निशुल्क कोचिंग दे रहे शिक्षकों की भूमिका सराहनीय है। वे विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने में प्रेरणा पुंज का कार्य करें। शिक्षकों के हाथ में विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण का चुनौतीपूर्ण कार्य है। उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की विस्तार से व्याख्या करते हुए कहा कि इस नीति को सफल बनाने में शिक्षकों का बेहतर योगदान होना चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बारस्कर, जिला भाजपा अध्यक्ष आदित्य शुक्ला एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसलाल धुर्वे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
Views Today: 2
Total Views: 110

