Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों से लंबित प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करें

1 min read
Text Size:

खण्डवा: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में  जिले के विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों में गति लाएं तथा लंबित प्रकरण समय सीमा में पूर्ण करें। आदिम जाति कल्याण विभाग के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि छात्रावासों में पीने के पानी की व्यवस्था सुचारू रखें। इसी प्रकार शिक्षा विभाग, उद्यानिकी, बीज संबंधी निराकरण शिकायतें, ऊर्जा विभाग, किसान कल्याण, ऊर्जा, खाद्य नागरिक आपूर्ति, तकनीकी शिक्षा, नगरीय आवास (डूडा), नर्मदा घाटी विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत, खालवा, खण्डवा, पंधाना, पुनासा, छैगांवमाखन, हरसूद, किल्लौद आदि विकासखण्डों में संचालित कार्यो की समीक्षा की। इसी तरह पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति, महिला एवं बाल विकास, पीडब्ल्यूडी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पीएचई के अधिकारियों को कार्यों में गति लाने एवं लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने एलडीएम, पेंशन प्रकरणों के निराकरण, श्रम विभाग, स्कूल शिक्षा, नगर पालिक निगम के अलावा शासकीय सम्पत्ति पर हुए अतिक्रमण को हटाने की समीक्षा की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अपर कलेक्टर काशीराम बड़ोले, संयुक्त कलेक्टर अंशु जावला, एसडीएम खण्डवा, पंधाना सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply