– ज्योतिष विद्वानों के सान्निध्य में हुआ एक तिथि एक त्यौहार कैलेंडर का विमोचन
-आज निकलेगी भव्य शोभा यात्रा
हरदा- सर्व ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव हर्षोल्लास से मनाया।शनिवार को सुबह 9 बजे से बड़ा मंदिर में भगवान परशुराम का पूजन,अभिषेक हुआ।इसके बाद विश्व कल्याण की कामना के साथ हवन में आहुतियां छोड़ी गई।वहीं विप्र जनों ने मधुर स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।दोपहर 12 बजे से महाआरती हुई।महाआरती के बाद वरिष्ठ समाजसेवी शिवशंकर उपाध्याय द्वारा कन्यभोज का आयोजन किया गया।इस दौरान सभी ने कन्याओं से आशीर्वाद लिया।
एक तिथि – एक त्यौहार कैलेंडर का हुआ विमोचन






समाजजनों ने किया गौपूजन
सर्व ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने शाम को दयोदय गौशाला पहुंचकर गौ सेवा की। वहीं गायों को चारा, गुड़, हरी घास खिलाई। इसके बाद पूजन आरती की। परशुराम जन्मोत्सव संयोजक नितेश बादर ने बताया कि समाज के महिला एवं पुरुषों ने भव्य आरती की वहीं गौ सेवा का संकल्प भी लिया।


आज निकलेगी भव्य शोभा यात्रा
सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा आज शाम को 5 बजे से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा मिडिल स्कूल ग्राउंड से प्रारंभ होकर चांडक चौक, घंटाघर, जैसानी चौक से परशुराम चौक पहुंचेगी, यहां पूजन के बाद यात्रा मिडिल स्कूल ग्राउंड पर समाप्त होगी। यहां महाआरती एवं सम्मान समारोह होगा। इसके बाद माधुर्य भोज होगा। सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर ने सभी सामाजिक बंधुओं से शोभा यात्रा में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Views Today: 2
Total Views: 110