Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

ग्राम चौकड़ी में क्लस्टर क्रेडिट कैम्प संपन्न

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। बैंकर्स और उद्योग विभाग द्वारा गुरूवार को विकासखण्ड खिरकिया की ग्राम पंचायत चौकड़ी में क्लस्टर स्तरीय क्रेडिट कैम्प आयोजित किया गया। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र केआर उइके ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के कुल 4 प्रकरणों में 2.80 लाख रुपएउ की सहायता राशि वितरित की गई। इसके अलावा शिविर में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत 16 प्रकरणों में कुल 7.80 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई। महाप्रबन्धक श्री उइके ने बताया कि शिविर में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 1 प्रकरण में 50 हजार रूपये, समूह बैंक लिंकेज योजना के तहत 2 प्रकरणों में कुल 6 लाख रूपये, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के तहत 13 प्रकरणों में कुल 1.30 लाख रुपए राहत राशि स्वीकृत की गई। शिविर में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत 34.56 लाख रुपए के 30 प्रकरण तैयार कराए गए।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply