Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

परशुराम जन्मोत्सव हुए कार्यक्रम

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन सर्व ब्राह्मण समाज महिला इकाई द्वारा नार्मदीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला में चित्रकला प्रतियोगिता, वाद विवाद, गायन प्रतियोगिता हुई। महिला इकाई सचिव अदिति गुरु ने बताया कि 5 से 10 आयु वर्ग में पर्यावरण विषय पर चित्रकला में आरव पंडित प्रथम, सेजी पारे द्वितीय, आराध्या तिवारी तृतीय रही। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में निश्चल उपरीत, कार्ड मेकिंग में विवेक उपाध्याय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महिला इकाई अध्यक्ष ममता पाठक एवं कार्यकारी अध्यक्ष अचला गुहा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रक्तदान शिविर एवं वाहन रैली आज

युवा इकाई द्वारा आज रक्तदान शिविर एवं वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा।य ुवा इकाई अध्यक्ष सौरभ तिवारी एवं अमित दुबे ने बताया कि रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से शासकीय अस्पताल में होगा। वहीं शाम 4 बजे से वाहन रैली सीताराम गार्डन से निकाली जाएगी।

148 Views
What do you think?

Leave a Reply