Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

देर शाम हवा-आंधी के साथ बूंदाबांदी

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। बीतें कुछ दिनों से मौसम की आंखमिचौली का खेल जारी है। वहीं आसमान में काले बादलों का डेरा देखने को मिल रहा है। इन सबके बीच गुरूवार को दिनभर तीखी उमस का दौर रहा, जो देर शाम होते ही बूदंाबांदी में तब्दील हो गया। इससे पहले तेज हवा और आंधी तथा बादल की गर्जना व बिजलाव होता रहा। वहीं इसके कुछ समय बाद ठंडी हवाएं चलती रहीं, जो यह संकेत दे रही थी कि आसपास पानी बरसा है। इधर, बूदंाबांदी का माहौल बनते ही किसानों के चेहरों पर खुशी दिखाई पड़ी। बता दें कि क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन मूंग की बड़े रकबे में बुआई की है। जिसमें पहली और दूसरी सिंचाई लगभग पूर्ण हो चुकी है। जबकि नहर पर निर्भर किसानों का कहीं एक पानी तो कहीं दूसरा पानी चल रहा है। वहीं कई खेतों में मूंग में तीसरी सिंचाईं का समय नजदीक आ गया है। ऐसे में आसमानी रहमत मूंग उत्पादक किसानों के लिये फायदेमंद साबित हो सकता है। इसलिये किसान भी पानी का एक झल्ला बरसने की बांट जोह रहे हैं।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply