Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

भीषण गर्मी में स्कूलों का समय बदला

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भीषण गर्मी में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए हुए कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देश पर जिला शिक्षा विभाग ने सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों का समय बदला है। जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति ने बताया कि 21 अप्रैल से सभी स्कूलों के संचालन का समय प्रात: 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक नियत किया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि दोपहर 12 बजे के बाद किसी भी विद्यालय द्वारा कक्षाएं संचालित नहीं की जाए। शासकीय विद्यालयों में पदस्थ शिक्षक पूर्व निर्धारित शाला समय पर उपस्थित होकर मूल्यांकन कार्य एवं सभी संचालित गतिविधियों का संचालन करेंगे।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply