Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

निकाह सम्मेलन ३० अपै्रल को

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मुस्लिम समाज हरदा द्वारा सामाजिक निकाह सम्मेलन का आयोजन आगामी 30 अप्रैल को सोडलपुर मनियाखेड़ी रोड पर वेयर हाउस में किया जा रहा है। मुस्लिम शाह कमेटी अध्यक्ष खलील शाह ने बताया कि 30 अप्रैल रविवार को जलसा ए इज्तिमाई निकाह सम्मेलन का आयोजन मुस्लिम शाह कमेटी द्वारा आयोजित किया गया है। जिसमें रजिस्ट्रेशन 20 अप्रैल तक किए जाएंगे। हाजी सैफ खान, तनवीर खान, हाजी रमजान सुब्बु रशीद शाह, आहद खान, मुईन अख्तर खान, शाबीर जिन्दान मुजाहिद अली के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल दुल्हा दुल्हन को सामाजिक सहयोग से दहेज दिया जाएगा। सम्मेलन में जिला कलेक्टर ऋषि गर्ग वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। आयोजन को लेकर सामाजिक स्तर पर एक समिति का गठन किया गया है। जिसमें समाज के सभी वर्गों को शामिल किया गया है। साथ ही आयोजन में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए समाजसेवी व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply