Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के एलबीएस कॉलेज रोड का दृश्य है। जो शहर के बाहर खंडवा बायपास मार्ग को इन्दौर-नागपुर नेशनल हाइवे से जोड़ता है। इसके अलावा आसपास की आधा दर्जन से अधिक कालोनियों का मुख्य मार्ग भी यही है। जो इनदिनों गहरी दरारों से जूझ रहा है। जिस वजह से दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। जानकारी के अनुसार सीमेंट क्रांकिट मार्ग के बीचों बीच लंबा गेप हो गया है। जिसमें वाहनों का पहिया फंसने का डर रहता है। कई बार वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। बावजूद इस समस्या का पुख्ता इंतजाम अब तक नही हुआ है। इस बारे में वार्डवासियों का कहना है कि यह समस्या केवल कॉलेज के सामने ही नही बल्कि कुछ दूरी पर फिर यही हाल देखने को मिलेगा। उन्होंनें यह भी कहा कि अप्रिय हादसों पर विराम लगाने के उददेश्य से इन दरारों को भरने की आवश्यकता है। ऐसा ना होने की स्थिति में लोगों का कहना लाजमी है, कि यह बात गलत है।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply