Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

 

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के विजय केमिस्ट के सामने स्थित बोहरा गली का दृश्य है। जिसके इस कोने पर गंदगी का आलम रहता है, जो लोगों की परेशानी बना हुआ है। वहीं दूरदराज से यहां पहुंचने वाले लोगों को अस्वच्छता से दो-चार करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार क्षेत्र से लगी इस गली में पेशाबघर बना है। जिसके ठीक साइड में कचरा पेटी लगाई है। बावजूद यहां दिनभर कचरे का ढेर लगा रहता है। वहीं सड़क पर गंदगी पसरी रहती है। स्थिति यह है कि महिलाएं यहां से गुजरने में परहेज करती हैं। इस संबंध में नागरिकों का कहना है कि पहले से गली काफी सकरी है। ऊपर से पेशाबघर व उसके बगल में कचरा पेटी दोनों समस्या के घर हैं। हालांकि ये सब लंबे समय से है। परंतु बदलते समय तथा स्वच्छता का संदेश देने के उद्देश्य से यह सब हटाने की जरूरत है, तभी साफ-सुथरे वातावरण की उम्मीद की जा सकती है। अन्यथा इन सबके अभाव में लोगों का ये कहना जारी है, कि यह बात गलत है।

130 Views
What do you think?

Leave a Reply