Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
सभी हरदा

नपाध्यक्ष ने नाली निर्माण का किया भूमिपूजन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। नगर के वार्ड क्र. 5 नरसिंह वार्ड में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेड़िया ने आज आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उक्त नाली का निर्माण वार्ड की नसीम भाटी के मकान से सदानी प्याऊ, चूड़ी बाजार तक दोनों साईड एवं राजेश अग्रवाल के घर से अनूप जैन के मकान के दोनो ओर किया जाना है। इस अवसर पर पार्षद प्रदीप सोनी ने नपाध्यक्ष श्रीमती कमेड़िया का पुष्पमाला से स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजू कमेड़िया, दिनेश मौर्य, महेंद्र प्रजापति, अनूप जैन, कपिल अग्रवाल, मंजू उपाध्याय, नसीम भाटी, श्रीमती रीना प्रजापति सहित अन्य वार्डवासी उपस्थित थे।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply