Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

भाजपा के सभी मंडलों में प्रभारियों का मनोनयन

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर हरदा। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी के मंडलों को सक्रिय बनाए रखने हेतु मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसके तहत जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी पंकज जोशी, कृषि मंत्री कमल पटेल, जिला प्रभारी विकास विरानी एवं टिमरनी विधायक संजय शाह की सहमति से जिले के सभी आठ मंडलों में प्रभारियों का मनोनयन किया है। इसमें श्री मीणा ने जिला उपाध्यक्ष राजू कमेड़िया को हरदा नगर, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गौर को हरदा ग्रामीण, जिला उपाध्यक्ष दिनेश झूरिया को हंडिया, जिला मंत्री ओमप्रकाश चौहान को खिरकिया, जिला उपाध्यक्ष मनील शर्मा को टिमरनी, जिला उपाध्यक्ष जगदीश सोलंकी को रहटगांव, जिला मंत्री गयाप्रसाद पाण्डे को कायदा तथा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप पटेल को सिराली मंडल का प्रभारी बनाया है।

77 Views
What do you think?

Leave a Reply