Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

भाजपा आज मनाएगी ज्योतिबा फुले की जयंती

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई जाएगी। यह कार्यक्रम 11 अप्रैल 2023 को होगा। इसमें महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं नर्मदापुरम संभाग प्रभारी राजाराम शिवहरे, प्रदेश कोषाध्यक्ष व मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के डायरेक्टर रामनिवास गुर्जर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला प्रभारी बलराम पटेल विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार प्रमुख समाजों की बैठकों का भी आयोजन होगा। इसमें गुर्जर समाज की बैठक दोपहर 1 बजे पोखरनी में, गौर समाज की बैठक दोपहर 3 बजे गौर छात्रावास एवं जाट समाज की बैठक शाम 4 बजे जाट छात्रावास, शाम 5 राठौर समाज की बैठक, 6 बजे बिश्नोई समाज की बैठक होगी। इसमें भी प्रदेश पदाधिकारी विशेष रूप से शामिल होंगे।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply