Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

कोरियर के माध्यम से मिलेंगे जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

देवास। गत दिनों बुधवार को नगर निगम द्वारा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र आम नागरिकों को कोरियर के माध्यम से उनके निज निवास तक पहुंचाने की योजना का शुभारंभ विधायक गायत्री राजे पंवार ने महापौर गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, एमआयसी सदस्य धर्मेन्द्रसिंह बैस, शीतल गेहलोत, जितेन्द्र मकवाना, रामदयाल यादव, पार्षद बाली घोसी, पार्षद प्रतिनिधि राज वर्मा, अजय पडियार, निगम उपायुक्त लोकेन्द्रसिंह सोलंकी, अधिकारी प्रदीप शास्त्री, कर्मचारी प्रहलाद चौहान, विकास शर्मा, जनप्रतिनिधि राजेश ठक्कर, शेलु मोरे, विपुल अग्रवाल आदि की उपस्थिति में योजना का शुभांरभ किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि देवास की जनता की चुनी हुई परिषद द्वारा यह अनूठी योजना प्रारंभ की है। जिसका वादा हमने जनता से किया था उसका आज हम शुभारंभ कर रहे हैं। नागरिकों को बेहतर सुविधा मिले, हम उनके हित में सदैव काम करेंगे। विधायक ने कहा कि शहर के सभी नागरिकों को इस योजना से घर बैठे ही प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे। इसी के साथ विधायक प्रतिनिधि श्री अग्रवाल ने बताया कि म.प्र. में पहली और इस अनूठी योजना का आज शुभारंभ हुआ है। हमने कार्ययोजना तैयार की है नागरिकों को बेहतर सुविधा मिले इस हेतु मुक्तिधाम पर अंत्येष्टी के समय पर ही निगम द्वारा फ ार्म उपलब्ध कराया जाएगा। इसी के साथ जन्म प्रमाण पत्र जो प्रायवेट अस्पताल में बच्चे जन्म लेंगे उनके परिजनों को अस्पताल में ही फ ार्म उपलब्ध कराया जाएगा। फ ार्म की प्रक्रिया वहीं पूरी कर फ ार्म निगम में जमा होगा। प्रक्रिया पूर्ण कर विभाग के माध्यम से परिजनों को घर बैठे जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र उनके निज निवास पर कोरियर के माध्यम से पहुंचाया जाएगा।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply