Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

कांग्रेस सरकार और उसके बाद की भाजपा सरकार में जमीन आसमान का अंतर- वैभव गर्ग

2 min read
Text Size:

सनी गुरूदत्ता कालापीपल, शाजापुर- भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कालापीपल द्वारा युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के आह्वान पर युवा चौपाल का ग्राम पासीसेर में आयोजन किया गया। चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल विशेष अतिथि के रुप में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धरम परमार उपस्थित रहे। युवा चौपाल में जानकारी देते हुए युवा मोर्चा के जिला महामंत्री जुझार सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश के केसंवेदनशील मुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं को आगे लाने के लिए युवा नीति का गठन किया। भारत दुनिया का युवा आबादी वाला सबसे बड़ा देश है।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वैभव गर्ग ने बताया कि 2003 के पहले की कांग्रेस सरकार और उसके बाद की भाजपा सरकार में जमीन आसमान का अंतर रहा है। कांग्रेस सरकार के शासनकाल में गड्ढों में रोड ढूंढना पड़ता था और अब मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव गांव तक पक्के रोड बनाए जा चुके हैं। नई पीढ़ी ने भाजपा की विकासशील सरकार एवं विकसित प्रदेश ही देखा है। कांग्रेस के शासनकाल में मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य की उपाधि दी जाती थी आज सही नीतियों के निर्धारण से गेहूं उत्पादन में मध्य प्रदेश द्वितीय स्थान पर है। नगर परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल जी ने युवा चौपाल के माध्यम से नव युवकों से भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री सौदान सिंह राजपूत द्वारा किया गया एवं आभार मंडल उपाध्यक्ष मोहित सिंह द्वारा माना गया।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply