Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

5 लाख बार राम नाम लिख बच्चों ने बनाया हनुमान जी का चित्र

2 min read
Text Size:

देवास। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बच्चों ने कड़ी मेहनत कर 5 लाख बार राम लिखकर हनुमान का चित्र बनाया। विश्वम सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में संस्था सदस्य कुलदीप विश्वकर्मा व उनकी टीम के 9 सदस्यों ने हनुमान जन्मोत्सव पर 20 बाय 20 का विशालतम हनुमान जी का चित्र का निर्माण आवास नगर स्थित एक निजी विद्यालय में किया गया। संस्था अध्यक्ष अश्विन नारायण ने बताया की 5 लाख से भी ज्यादा बार राम नाम लिखकर चित्र का निर्माण करने में संस्था सदस्यों को 10 दिन लगे। रात-दिन की कड़ी मेहनत के बाद यह पुरा हो पाया। चित्र का विमोचन हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ। जिसे देखने के लिए भक्तों को दो दिनों तक दर्शन का दौर जारी रहा। भक्तों न चित्र को बच्चों की मेहनत की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, जितेन्द्र वर्मा, उमेश चौधरी, शुभम चावड़ा, निखिल ठाकुर, कृष्णा पांचाल, शशांक शर्मा, भानु प्रताप सेंधव आदि ने कुलदीप विश्वकर्मा व उनकी टीम का सम्मान किया। संचालन धर्मेन्द्र रेनीवाल ने किया। इस दौरान सुमधुर भजनों की प्रस्तुति शुभम पांचाल एवं गणेश वंदना की प्रस्तुति भावी त्रिवेदी द्वारा दी गई। चित्र के निर्माण में कुलदीप विश्वकर्मा, भावी त्रिवेदी, अनुज जाधव, अमन वर्मा, तरुण कारपेंटर, यतीश विश्वकर्मा, जया त्रिवेदी, वर्णिका त्रिवेदी व स्पर्श श्रीवास्तव आदि की अहम भूमिका रही।

119 Views
What do you think?

Leave a Reply