Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, सिराली। नगर सहित समूचे क्षेत्र में श्री हनुमान प्रकट उत्सव श्रद्धा भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। सिराली नगर में नन्ही बालिकाओं ने श्री राधा कृष्ण मंदिर से मुख्य मार्ग होते हुए थाना प्रांगण तक कलश यात्रा निकाली। तत्पश्चात थाना परिसर में श्री हनुमान लला की प्रतिमा का मंत्र उच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। मालापुर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में श्री रामायण पाठ का आयोजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। यहां विधायक संजय शाह ने श्री हनुमान मंदिर की ध्वजा चढ़ाकर सपरिवार पूजा अर्चना की। इधर नगर के श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा। जहां श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना पश्चात सामूहिक रामायण पाठ का आयोजन किया गया। श्री दाना बाबा बजरंग मंदिर पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन सायं काल में किया गया एवं मंदिर में पूजा अर्चना की गई। भंडारा देर रात तक चलता रहा जिसमें ग्राम के सैकड़ों नागरिकों ने पहुंचकर भंडारा प्रसादी ग्रहण की। इधर ग्राम जिनवानया, आमाखाल, महेंद्रगांव, रोलगांव में भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में लोक कल्याण एवं खुशहाली की कामना से श्री रामायण पाठ, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा भक्ति भजन के आयोजन दिनभर होते रहे।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply