युवक की लाश रेलवे ट्रेक के समीप मिली, हत्या की आशंका, पुलिस जुटी जाँच में

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास। सिविल लाइन क्षेत्र रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। सूचना मिलते ही मौके पर सीएसपी विवेक सिंह चौहान व कोतवाली पुलिस पहुंची और मौका मुआयना, जांच कर लाश को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके पहले पुलिस ने डॉग स्क्वॉड व एफएसएल टीम की मदद से भी मौके पर जांच पड़ताल की गई। फिलहाल मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा विभिन्न बिंदूओं पर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को युवक के सिर में चोट के निशान भी मिले हैं। सीएसपी विवेकसिंह चौहान ने बताया कि युवक के शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा की युवक की मौत कैसे हुई है। मामले में कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

99 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!