Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

जिला अस्पतालों में 320 स्नातकोत्तर छात्र चिकित्सकों की पद-स्थापना

1 min read
Text Size:

मध्यप्रदेश जिला रेसीडेंसी कार्यक्रम क्रियान्वयन में अग्रणी राज्य बना

जिला रेसीडेंसी कार्यक्रम में अप्रैल माह से प्रदेश के जिला अस्पतालों में 320 स्नातकोत्तर छात्र चिकित्सकों की पद-स्थापना की गई है। चिकित्सा महाविद्यालयों में एम.एस., एम.डी. पाठ्यक्रम में अध्ययनरत तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों को चरणबद्ध रूप से जिला अस्पतालों में पदस्थ किया गया है। रेसीडेंसी कार्यक्रम के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य है।

 

नेशनल मेडिकल कमीशन ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रेसीडेंट पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड द्वारा जिला रेसीडेंसी कार्यक्रम को वर्ष 2021 में पीजी छात्रों के लिये अनिवार्य किया गया है। जिला रेसीडेंसी कार्यक्रम में अध्ययनरत स्नातकोत्तर छात्र चिकित्सकों की पद-स्थापना से जिला अस्पतलों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएँ प्राप्त हो रही हैं।

 

जिला रेसीडेंसी कार्यक्रम में अप्रैल से जून 2023 के पहले बैच के छात्र चिकित्सक विभिन्न जिला अस्पताल में सेवाएँ दे रहे हैं। पहले बैच में प्रमुख रूप से एनेस्थेसिया के 33, कम्युनिटी मेडिसिन के 15, ईएनटी के 15, जनरल मेडिसिन के 37, जनरल सर्जरी के 35, स्त्री एवं प्रसूति रोग के 39, नेत्र रोग के 15, अस्थि रोग के 28 और 15 शिशु रोग विशेषज्ञ एवं 21 पैथालॉजिस्ट, 20 रेडियो डॉयग्नोसिस सहित रेसपिरेटरी मेडिसिन के 10 विशेषज्ञ सेवाएँ दे रहे हैं।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply